डजटल यग म महवदयलयन छतर क पढन क आदत और पसद: एक अधययन
作者
डॉ. स्मिता गिरी
标识
DOI:10.5281/zenodo.23592749
摘要
पढ़ना (Reading) हमारे मानसिक विकास, ज्ञान बढ़ाने और तनाव कम करने के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों के लिए पढ़ना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उनके मानसिक विकास के साथ ही शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास की भी नींव रखता है। डिजिटल युग में इंटरनेट, स्मार्टफोन, ई-बुक्स और पीडीएफ ने छात्रों की शिक्षा और पठन संस्कृति (Reading Culture) अर्थात छात्रों की पढ़ने की आदतों और प्राथमिकताओं को पूरी तरह बदल दिया। पारंपरिक किताबों की जगह डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया द्वारा शीघ्र प्राप्त होनेवाली जानकारी ने ले लिया है। इस बदलाव ने जहां एक तरफ ज्ञान का दायरा बढ़ाकर शिक्षा को बेहद आसान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और पारंपरिक रूप से पढ़ने की आदतों को प्रभावित भी किया है। इस अध्ययन में 'डिजिटल युग में महाविद्यालयीन छात्रों की पढ़ने की आदतों और पसंद: एक अध्ययन' विषय पर एक सर्वेक्षण करके छात्रों की पढ़ने की आदतों और पसंद जैसे कि पढ़ने का उद्देश्य, पढ़ने का स्वरूप, डिजिटल फॉर्मेट में पढ़ते समय आनेवाली बाधाएं इत्यादि को समझने और उसका विश्लेषण करने की कोशिश की गई है।